कोरोना नियमों की पंचायत कर्मी उड़ा रहे धज्जियां, जनता को सावधान करने वाले बने मूक दर्शक
एसके न्यूज़ नेटवर्क उज्जैन- वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को हराने के लिए पूरा प्रशासन जी जान से लगा हुआ है l लेकिन निचले तबके के प्रशासन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा महामारी को फैलाने के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं l प्रशासन बार-बार महामारी से निपटने हेतु नए-नए निर्देश जारी कर रहे हैं l लोगों को सावधान करने के लिए कहा जा रहा है l लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में निचले तबके के कर्मचारी, अधिकारियों द्वारा प्रशासन की कोरोनावायरस मे सावधानी रखने को लेकर जमकर मखौल उड़ा जा रहा है सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है l मामला राघवी थाने के ग्राम पलवा का बताया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व ग्राम पलवा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए थे l मगर गांव के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ता ,चौकीदार, सरपंच, सचिव, सहायक सचिव किसी ने भी प्रशासन को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी l सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे ने इस संबंध में बताया कि बहुत ही गंभीर मामला है अभी तक मामले में हमें कोई जानकारी गांव के सरपंच, सचिव, चौकीदार या आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नहीं दी गई है l
एक तरफ पूरा देश इस महामारी से लड़ रहा है दूसरी तरफ प्रशासन के नुमाइंदे ही इस बीमारी को लेकर सजग नहीं नजर आ रहे हैं l जिसका दुष्परिणाम धीरे-धीरे सामने आएगा l वरिष्ठ चिकित्सकों की मानें तो कोरोना बहुत गंभीर बीमारी है लोगों को आगे रहकर टेस्टिंग करवाना चाहिए और कोई इस बीमारी से ग्रसित होता है तो प्रशासन को तत्काल सूचना देनी चाहिए l ताकि दूसरे लोगों में महामारी फैलने से रोका जा सके l लेकिन बीते दिनों ग्राम पलवा में जिस तरीके से गांव के ही जिम्मेदारों द्वारा प्रशासन को जानकारी ना देकर गांव समेत आसपास के गांव को भी मुसीबत में डालने का काम किया है l जबकि प्रधानमंत्री स्वयं कोरोना महामारी पर चिंता जताते हुए कह चुके हैं कि यह बीमारी शहरों से अगर गांव में फैली तो इसे रोक पाना मुमकिन हो जाएगा बावजूद इसके निचले तबके के जिम्मेदारों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है इस संबंध में उच्च अधिकारियों को चाहिए कि तुरंत मामले की जांच करें l
इस संबंध में महिदपुर एसडीएम कैलाश चंद्र ठाकुर ने बताया कि जिला प्रशासन से आज ही हमें इसकी सूचना मिली है लेकिन ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव को ऐसे मामले में तुरंत प्रशासन को जानकारी देना होता है जानकारी होने के बावजूद सरपंच सचिव ने प्रशासन को क्यों नहीं बताया इसकी जांच करवाता हूं l

0 टिप्पणियाँ