Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक श्री परमार ने अनेक कार्यों के लिये 37 लाख 17 हजार रुपये स्वीकृत किये

 विधायक श्री परमार ने अनेक कार्यों के लिये 37 लाख 17 हजार रुपये स्वीकृत किये



 उज्जैन 30 मार्च। तराना विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री महेश परमार ने क्षेत्र में अनेक कार्यों के लिये 37 लाख 17 हजार 436 रुपये स्वीकृत किये हैं। अपर कलेक्टर विकास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अंकित अस्थाना ने इस सम्बन्ध में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिये हैं।


 आदेश के तहत नौ व्यक्तियों को चिकित्सकीय उपचार के लिये 28 हजार रुपये, इसी तरह 26 व्यक्तियों को उपचार एवं अत्यन्त दयनीय स्थिति होने के कारण 83 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। ग्राम झिरन्या बुजुर्ग में शासकीय स्कूल के पास खेल गतिविधियों के लिये शेड निर्माण कार्य के लिये चार लाख रुपये, ग्राम खेड़ा चितावल्या के सामुदायिक भवन के पास खेल गतिविधियों के लिये शेड निर्माण हेतु तीन लाख रुपये, ग्राम लालाखेड़ा में शेड निर्माण के लिये तीन लाख रुपये, इसी ग्राम में बोर खनन कार्य के लिये एक लाख रुपये, ग्राम नैनावद में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिये तीन लाख रुपये, ग्राम लसुड़िया बेचर में स्वागत द्वार के लिये दो लाख और ग्राम गोलवा में शेड निर्माण कार्य के लिये चार लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। उक्त कार्यों की क्रियान्वयन एजेन्सी सम्बन्धित ग्रामों की ग्राम पंचायतें रहेंगी।


 इसी तरह नगर पंचायत तराना के वार्ड-11 मांगलिक भवन के पास हाटपुरा में चबूतरा निर्माण कार्य के लिये एक लाख 95 हजार 736 रुपये की राशि स्वीकृत की है। ग्राम झलारा में सीसी रोड सह नाली निर्माण कार्य के लिये एक लाख 50 हजार और ग्राम इटावा में मोटर पम्प कार्य के लिये 28 हजार 700 रुपये, ग्राम पंचायत तराना के वार्ड-1 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिये चार लाख 49 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। तराना विधानसभा क्षेत्र के 40 व्यक्तियों को उपचार एवं दयनीय स्थिति होने के कारण एक लाख 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। ग्राम मुरड़ावन में पुलिया निर्माण के लिये डेढ़ लाख रुपये और ग्राम बघेरा में शान्तिधाम में शेड निर्माण कार्य के लिये दो लाख रुपये, ग्राम मल्लुपुरा की अजा बस्ती में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य के लिये दो लाख रुपये, ग्राम पलदूना में पेयजल हेतु मोटर पम्प कार्य के लिये 40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसी तरह 11 व्यक्तियों को उपचार हेतु 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।


क्रमांक 1078       उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ