Ticker

6/recent/ticker-posts

मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने किया कर्मवीर अवार्ड सम्मान समारोह

 मीडिया पत्रकार कल्याण संघ ने किया कर्मवीर अवार्ड सम्मान समारोह




उज्जैन। मीडिया पत्रकार कल्याण संघ द्वारा कोराना योद्धाओं का सम्मान समारोह किया गया है जिसमें चिकित्सा क्षेत्र समाजसेवी कुछ अन्य जिलों के पत्रकार एवं सिंगर को कर्मवीर अवार्ड देकर सम्मानित किया यह अवार्ड उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु दिया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजपाल सिंह सिसोदिया प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विशेष अतिथि नगर भाजपा अध्यक्ष विवेक जोशी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र राय ने की महेंद्र राय ने बताया कि कर्म तो हर मानव करता है किंतु उत्कृष्ट काम जो की देश हित में हो ऐसे काम बहुत कम लोग करते हैं आज महामारी में जिन लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मानव सेवा की हैं ऐसे कर्मवीर योद्धाओं को संगठन सम्मानित करके अपने आपको  गौरवान्वित महसूस कर रहा है कार्यक्रम में विशेष आकर्षण मुंबई से फिल्म प्रोड्यूसर अमित कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार राजेश झा अहमदाबाद से उद्योगपति अशोक पवार एवं रोड सेफ्टी अधिकारी मांझी उपस्थित रहे सम्मान के साथ-साथ कुछ गायक कारों श्रीमती दीपा राय प्रीति दीक्षित मुकेश गोड नम्रता जयसवाल इमरान खान सुशील गंगवाल फरहत खान आशु नागर आदि ने सुमधुर गानों की प्रस्तुति विधि एवं छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गाने  पर अपने नृत्य की प्रस्तुति दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ