Ticker

6/recent/ticker-posts

‘मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है’, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के लिए कैरियर काउन्सलिंग का आयोजन

 ‘मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है’, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के लिए कैरियर काउन्सलिंग का आयोजन






 उज्जैन 04 मार्च। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत गत दिवस बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विक्रम विश्वविध्यालय की बालिकाओं हेतु कैरियर काउन्सलिंग का आयोजन विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागृह में किया गया | जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. श्री गौतम अधिकारी द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि विभाग बालिकाओं के मुख्य 4 बिन्दुओं पर कार्य कर रहा है- स्वास्थ्य,शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान। शिक्षा प्राप्त करना हर बालिका का अधिकार है।  कोई भी बालिका  शिक्षा से वंचित न रहे इस हेतु विभाग निरंतर प्रयासरत है |


 सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री साबिर एहमद सिद्धिकी द्वारा बताया गया कि बालिकाओं को अपने कैरियर के क्षेत्र में चुनौतियों से सामना करने हेतु आवश्यक है कि उनकी कैरियर काउन्सलिंग हो | कार्यक्रम में रोजगार कार्यालय से सम्बद्ध काउन्सलर श्रीमती शोभा पोपली द्वारा बताया गया कि हर व्यक्ति का उद्देश्य अलग अलग होता है, उसी के अनुसार उद्देश्य की प्राप्ति हेतु योजना तैयार की जाती है, यदि हम एक बार विफल हो भी जाते हैं तो निराश न हो दोबारा दोगुने जज्बे के साथ प्रयास करें। इसके अलावा उन्होने  बालिकाओं को कैरियर के विभिन्न आयामों से अवगत करवाया |


 संचालक पीएससी अकेडमी श्री नईम खान द्वारा बालिकओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा गया कि शिक्षा जारी रखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि कई बार परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से  बालिकाएं बीच में शिक्षा छोड़ देती हैं | शिक्षा ग्रहण करने का उद्देश्य सिर्फ नौकरी पाना ही न रखें बल्कि अपने ज्ञानवर्धन एवं कुशल व्यक्तित्व के विकास हेतु शिक्षा अत्यन्त आवश्यक है |


  प्रबंधक कौटिल्य अकेडमी श्री राहुल राज पाढ़ी  द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि अपना एक उद्देश्य निश्चित करें, इस हेतु एक व्यवस्थित रणनिति तैयार करें, समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें , जीवन में पढ़ाई को कभी भी बोझ न समझें याद रखें कि रूचि के साथ यदि पढ़ाई करेंगे तो वह कभी नही भूलेंगे | कलम ही विद्यार्थी की ताकत होती है |  कार्यक्रम में सशक्त वाहिनी के अंतर्गत पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को अध्ययन सामग्री प्रदाय की गई | कार्यशाला में डॉ . प्रशांत पुराणिक संभागीय समन्वयक एन.एस.एस  एवं श्री अनुराग जोशी कोच हरसिद्धि अकादमी उपस्थित थे  | काउन्सलिंग सत्र में 150 बालिकाओं ने भाग लिया। काउंसिंलिंग सत्र के अंत में समाजशास्त्र अध्ययनशाला की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति उपध्याय द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया | कार्यक्रम का  संचालन म.बा.वि. की विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती प्रियंका त्रिपाठी  द्वारा किया गया |  कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी श्रीमती अमृता सोनी, परामर्शदाता श्रीमती मृणाल भिलाला, सामाजिक कार्यकर्ता श्री गौरव मित्तल, जिला समन्वयक  एन.एस.एस  डॉ. लखारे , व्याख्याता श्रीमती मनीषा चौरे एवं अन्य  अतिथिगण उपस्थित थे | 


क्रमांक 0722 अनिकेत शर्मा/राजेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ