कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बड़नगर, खाचरोद एवं नागदा का भ्रमण कर कोरोना संक्रमितों के उपचार की व्यवस्था का निरीक्षण किया, खाचरोद में कल से कोरोना वार्ड प्रारंभ करने के निर्देश दिए, नागदा का एस आई हॉस्पिटल बुधवार तक तैयार करने के लिए कहा, बड़नगर में 170 मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेड उपलब्ध करवाने पर सराहना की
उज्जैन 29 अप्रैल । कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्रकुमार शुक्ल ने आज बड़नगर खाचरोद एवम नागदा जाकर वहां पर कोरोना संक्रमित मरीजो के उपचार की व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।कलेक्टर ने बड़नगर में एसडीएम द्वारा की गई पहल के तहत 170 ऑक्सीजन बेड तैयार करने के कार्य की सराहना की है तथा उन्होंने यँहा रेमडेसीविर इंजेक्शन का वितरण अत्यंत सावधानी पूर्वक करने पर चिकित्सकों एवं स्टाफ की प्रशंशा की ।कलेक्टर ने खाचरोद के सिविल हॉस्पिटल में कल से कोविड वार्ड प्रारम्भ करने के लिए कहा है। उन्होंने साथ ही नागदा में ईएसआई हॉस्पिटल के सभी कार्य पूर्ण कर हर हाल में बुधवार से इसे प्रारंभ करने के लिए कहा है । इसके लिए आवश्यक संसाधन एवं चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति एनएचएम से करने के लिए निर्देशित किया है ।
कलेक्टर से आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ला ने आज बड़नगर के सिविल हॉस्पिटल में स्थापित कोविड-19 का निरीक्षण किया एवं वहां जाकर भर्ती मरीजों से चर्चा की ।कलेक्टर ने कहा कि अति शीघ्र ही ऑक्सीजन की कमी जिले में दूर कर दी जाएगी ।कलेक्टर ने बड़नगर में जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की तथा यहां किए गए जन सहयोग की सराहना की।
कलेक्टर इसके बाद खाचरोद गए तथा यहां उन्होंने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया सिविल हॉस्पिटल में कोविड-19 के लिए एक वार्ड में काम किया जा रहा है इसकी तैयारी का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिले से शीघ्र ही यहां भिजवाए जाएंगे कलेक्टर ने कोविड-19 एवं मेडिकल किट देने के निर्देश सीएमएचओ को दिए हैं ।साथ ही उन्होंने कहा कि खाचरोद तहसील में सर्वे का काम भी तेजी से किया जाए ।एसडीम ने बताया कि सर्वे में शहरी क्षेत्र में 136 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 700 लोग सर्दी बुखार के मरीज पाए गए हैं इनको मेडिकल किट वितरित किया जा रहा है।
कलेक्टर इसके बाद नागदा पहुंचे तथा यहां पर यह इ एस आई हॉस्पिटल में कोविड-19 वार्ड को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया । कलेक्टर ने इस हॉस्पिटल के लिए आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति भी एनएचएम के माध्यम से करने के लिए कहा है । अस्पताल के लिए आवश्यक संसाधन दवाएं आदि भी जिला मुख्यालय से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के दौरान बड़नगर में एसडीएम डॉ योगेश भरसट , एसडीएम श्री कुमार पुरुषोत्तम , नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी , सी एम एच ओ डॉ महावीर खण्डेलवाल , बड़नगर तहसीलदार श्री सुरेश नागर एवम अन्य संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे । नागदा में निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक श्री दिलीपसिंह शेखावत भी मौजूद थे ।




0 टिप्पणियाँ