Ticker

6/recent/ticker-posts

अभी तक जिले में 4 लाख 96 हजार मै.टन से अधिक की गेहूं खरीदी हुई, 530 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया

 अभी तक जिले में 4 लाख 96 हजार मै.टन से अधिक की गेहूं खरीदी हुई, 530 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया गया



उज्जैन 28 अप्रैल। रबी विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में पंजीकृत किसानों को आज तक एसएमएस भेजकर 70408 किसानों से 496049 मैट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। उज्जैन जिला प्रदेश में गेहूं खरीदी में प्रथम स्थान पर है। आज दिनांक तक जिले में खरीदी मात्रा में से लगभग 402458 मैट्रिक टन का परिवहन कर गेहूं का सुरक्षित भण्डारण किया जा चुका है एवं कुल राशि रूपये 836 करोड़ में से आज दिनांक तक कुल 58270 किसानों को कुल राशि 530 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। जिले में आज दिनांक तक 129480 में से कुल 111220 किसानों को एसएमएस भेजे जा चुके है। गेहूं खरीदी 15 मई तक की जायेगी।


क्रमांक 1373       उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ