कलेक्टर श्री आशीष सिंह, एसपी श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पलवा का निरीक्षण किया
उज्जैन 30 अप्रैल । कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने आज आर डी गार्डी के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पलवा तहसील महिदपुर का निरीक्षण किया तथा यहां उपलब्ध स्वास्थ सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने कहा है कि प्रशासन आवश्यकता पड़ने पर यहां पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आदि की व्यवस्था कर कोविड-19 उपचार केंद्र स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में काफी सुविधाएं उपलब्ध है इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र को दिया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री गोविंद दुबे, सीएमएचओ डॉ महावीर खंडेलवाल, तहसीलदार शिवराम कनासे, बीएमओ डॉ अनुज शाल्या, जनपद सीईओ रविकांत ऊईके, महिला बाल विकास की सुश्री अनुपमा मांडवी व थाना प्रभारी विपिन बाथम मौजूद थे ।




0 टिप्पणियाँ