Ticker

6/recent/ticker-posts

वीडी मार्केट में नारायण ट्रेडर्स की दो दुकानें सील की, प्रकरण दर्ज, पत्नी कोरोना पॉजीटिव है, पति दुकान खोलकर व्यापार कर रहा था

 वीडी मार्केट में नारायण ट्रेडर्स की दो दुकानें सील की, प्रकरण दर्ज, पत्नी कोरोना पॉजीटिव है, पति दुकान खोलकर व्यापार कर रहा था





    उज्जैन 06 अप्रैल। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आज विक्रमादित्य मार्केट में दुकान नम्बर ए-127 एवं ए-136 को सील कर दिया गया। सील करने की कार्यवाही अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्रसिंह चौहान द्वारा की गई। उक्त दुकान संचालक की पत्नी कोरोना पॉजीटिव है किन्तु फिर भी नारायण ट्रेडर्स के संचालक द्वारा दुकान खोलकर व्यापार किया जा रहा था। इससे अन्य व्यक्तियों को कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा होने से उक्त दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई। नारायण ट्रेडर्स के संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


क्रमांक 1147                                                              एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ