Ticker

6/recent/ticker-posts

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने पाटीदार अस्पताल में आकस्मिक आग लगने पर दु:ख व्यक्त किया और कलेक्टर से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये

 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने पाटीदार अस्पताल में आकस्मिक आग लगने पर दु:ख व्यक्त किया और कलेक्टर से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये



उज्जैन 04 अप्रैल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में फ्रीगंज स्थित पाटीदार अस्पताल में आकस्मिक आग लगने पर दु:ख व्यक्त किया और इस संबंध में कलेक्टर श्री आशीष सिंह से बात कर और कहा कि शहर में इस प्रकार का दुबारा हादसा न हो। इस संबंध में उन्होंने चिंता प्रकट करते हुए जिला प्रशासन के मुखिया से कहा कि जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। आकस्मिक दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर शासन हर संभव ईलाज कराएगा। 


उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला प्रशासन के मुखिया श्री आशीष सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य प्रारंभ कराया और अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित निकालकर अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया। अस्पताल में लगी आग उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने इसी तरह इंदौर के अरबिंदो अस्पताल के डॉ. विनोद भण्डारी से भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।


क्रमांक 1132                                                               उज्जैनिया/राजेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ