विधायक एवं अधिकारियों द्वारा आयुर्वेद अस्पताल में कोविड वार्ड की तैयारियों का निरीक्षण किया गया
उज्जैन 30 अप्रैल। विधायक श्री पारस जैन, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने आज चिमनगंज थाने के निकट स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थापित किये जा रहे कोविड वार्ड की तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद पीआईयू के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे कोविड वार्ड के लिये आवश्यक विभिन्न सामग्री एवं वार्ड में सुविधाएं समय-सीमा में पूरी करवायें। निरीक्षण में बताया गया कि आयुर्वेदिक अस्पताल में कुल 50 बेड की सुविधा प्रारम्भ करना प्रस्तावित है। इसमें 33 ऑक्सीजन बेड व 17 सामान्य बेड होंगे। कलेक्टर ने आयुर्वेदिक अस्पताल के एप्रोच रोड को ठीक कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल, आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जेपी चौरसिया एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
क्रमांक 1394 एचएस शर्मा/जोशी


0 टिप्पणियाँ