Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय दलो द्वारा प्रतिदिन गेहूॅ खरीदी केन्द्रों का सघंन निरीक्षण किया जा रहा है

 कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला स्तरीय दलो द्वारा प्रतिदिन गेहूॅ खरीदी केन्द्रों का सघंन निरीक्षण किया जा रहा है 




तथा आज दिनांक 23.04.2021 को जिला आपूर्ति नियंत्रक मोहन मारू, एवं दल द्वारा खरीदी केन्द्र स्थल हासमपुरा में संचालित खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया, खरीदी केन्द्र लेकोडा में केन्द्र पर समिति प्रबंधक  निशिकांत चैहान अनुपस्थित पाये गये  केन्द्र पर केवल आॅपरेटर द्वारा जानकारी दी गई एवं किसानों की उपज तौल के पूर्व आवश्यक साफ-सफाई पंखा छन्ना इत्यादि की कोई व्यवस्था नही पाई गई। खरीदी केन्द्र हमीरखेडी में एसएमएस वाले किसानों का तौल करना पाया गया, खरीदी केन्द्र गोन्दिया में किसान मुरारीलाल पिता श्री रामसिंह का नमीयुक्त एवं जीवित किट धनुरिया वाला एक ट्राली गेहूॅू खरीदना पाया गया, जिस पर संस्था प्रबंधक एवं सर्वेयर पर अप्रसन्नता जाहिर कर नाॅन एफएक्यू गेहूॅ के सेम्पल लिये गये एवं किसान का उक्त जीवित किट वाला गेहूॅ रिजेक्ट किया गया तथा मौका पंचनामा तैयार कर सर्वेयर गोपाल शर्मा एवं संस्था प्रबंधक पंवन सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने प्रकरण कलेक्टर महोदय को प्रस्तुत किया गया। खरीदी परिसर में अन्य केन्द्र तालोद एंव आकासोदा का तौल 5 बजे ही पूर्ण होना पाया गया एवं रैक द्वारा उपार्जित स्कंध की लोडिंग जारी थी। निरीक्षण दल में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री नारायण सिंह मुवेल एवं श्री समद खाॅन उपस्थित थे। 


 आज दिनंाक तक जिले में 62540 किसानेां से 430764 मे.टन गेहूॅ खरीदी की जा चुकी है एवं 320480 मे.टन का परिवहन कर सुरक्षित भण्डार भी कर लिया गया है तथा आज दिनांक तक 32350 किसानों को 302 करोड रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है आज दिनांक तक जिले में 102350 किसानों को एसएमएस भेजे जा चुके है । गेहूॅ खरीदी 15 मई तक पंजीकृत किसानों से की जावेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ