आनंद विभाग द्वारा सेवा दिवस के रुप में मनाया गया बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस
उज्जैन 10 जून। राज्य आनंद संस्थान उज्जैन टीम और जनअभियान परिषद् के द्वारा आदिवासियों के जननायक बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस बुधवार को वार्ड-33 (अनुसूचित जनजाति वार्ड) में नृसिंह घाट और बाबा बस्ती में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आनंद विभाग प्रभारी पी.एल.डाबरे, डॉ.प्रवीण जोशी जिला संपर्क व्यक्ति आनंद विभाग उपस्थित थे। वार्ड के गणमान्य नागरिकों के साथ श्री विजयेन्द्रसिंह आरोण्या और विशेष सहयोगी के रुप में वरिष्ठ आनंदक श्री अनोखीलाल शर्मा, सी.पी.जोशी, श्री भरत कुमावत आदि भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर बस्ती में मास्क व भोजन के पैकेट का वितरण किया गया। श्री डाबरे ने बिरसा मुंडा को नमन कर बताया कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक जननायक थे। वे एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया।
क्रमांक 1784 अनिकेत/जोशी


0 टिप्पणियाँ