उज्जैन 11 जून। उज्जैन जिले की पांच तहसीलों क्रमश: घट्टिया तहसील में 15 मिमी, खाचरौद में 5, नागदा में एक, बड़नगर में 4 और तराना तहसील में 4 मिमी पिछले चौबीस घंटे के दौरान वर्षा हुई है। उज्जैन जिले में अभी तक औसत 28 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। उज्जैन तहसील में अभी तक 30 मिमी, घट्टिया में 26, खाचरौद में 5, नागदा में 12, बड़नगर में 30, महिदपुर में 9, तराना में 84 मिमी वर्षा हो चुकी है। इस दौरान गत वर्ष जिले में औसत 4 मिमी वर्षा हुई थी।

0 टिप्पणियाँ