उज्जैन 11 जून। बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई परियोजनाओं के डाऊनस्ट्रीम क्षेत्रों में जल निकासी के सम्बन्ध में सूचना एवं चेतावनी प्रणाली स्थापित करने के लिये गठित निगरानी समिति की बैठक 17 जून को दोपहर 12 बजे बृहस्पति भवन में आयोजित की जायेगी। बैठक में बाढ़ निकासी पर नियंत्रण करने वाली योजनाओं, योजनाओं के डाऊनस्ट्रीम पर संभावित क्षेत्रों में पानी के फैलाव को चिन्हित करने, डाऊनस्ट्रीम में नदी-नाले में धार्मिक आयोजन, छोड़े जाने वाली जल की मात्रा तथा फैलाव के समय पूर्व चेतावनी आदि बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। उक्त आशय की जानकारी संयुक्त आयुक्त उज्जैन संभाग ने दी

0 टिप्पणियाँ