Ticker

6/recent/ticker-posts

"मैं कोरोना वॉलेंटियर" कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित किया गया

 "मैं कोरोना वॉलेंटियर" कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित किया गया




उज्जैन 10 जून। विकासखंड घट्टिया में कोरोना वालेंटियर्स द्वारा ग्राम गाडोलिया बस्ती में लोगों को वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड महिदपुर के कोरोना वॉलेंटियर श्री वीरेंद्र धामोनिया ने वेक्सीनेशन सेंटर पर उपस्थित रहकर आने वाले लोगों का अपने स्वयं के मोबाइल से रजिस्ट्रेशन कर सहयोग किया। उल्लेखनीय है कि सेंटर पर विगत 10 दिनों से 150 टीके प्रतिदिन का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है।


विकासखंड खाचरौद के ग्राम मडावदा में ग्राम पंचायत के सहयोग एवं जनअभियान परिषद  द्वारा संचालित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मडावदा द्वारा स्वास्थ केंद्र पर 45+ वालों का प्रथम व द्वितीय डोज वेक्सीनेशन करवाया गया, जिसमें 100 लोगों को टीका लगाया गया। समिति के सदस्यों एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा गांव में लोगों से टीका लगवाने के लिए घर-घर जाकर आग्रह किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत मडावदा सरपंच श्री कैलाश कटारिया, पंचायत सचिव श्री जितेंद्र  जोशी, श्री अजयसिंह पंवार, प्रस्फुटन समिति सदस्य श्री उमाशंकर पाटीदार, श्री अंकुश चौकसे, श्री मोतीलाल पाटीदार व श्री अवंतिलाल पाटीदार मौजूद थे।


क्रमांक 1782                                                                    अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ