Ticker

6/recent/ticker-posts

अस्थाई पात्रता पर्ची हेतु 1000 आवेदन प्राप्त हुए, 550 आवेदन उज्जैन नगर निगम में आये

 अस्थाई पात्रता पर्ची हेतु 1000 आवेदन प्राप्त हुए, 550 आवेदन उज्जैन नगर निगम में आये 



उज्जैन 16 मई। जिले में पर्ची विहीन  छूटे हुए गरीबों का सत्यापन कर अस्थाई पात्रता पर्ची जारी की जा रही है । जिससे कि पर्ची विहीन  गरीब लोगों को खाद्यान्न मिल सके। इस सिलसिले में आज जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कोविड प्रभारी मंत्री डॉ मोहन यादव , सांसद श्री अनिल फिरोजिया , विधायक श्री पारस जैन  व अन्य जनप्रतिनिधियों ने निर्देश दिए हैं कि जिले में   कोरोना  के समय में पर्ची विहीन  गरीब लोगों को खाद्यान्न की समस्या नहीं आना चाहिए। इसलिए शीघ्र इन लोगों को अस्थाई पर्ची जारी कर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाए ।जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एमएल मारू ने बताया कि जिले में अब तक 1000 पर्ची विहीन लोगों ने आवेदन दिए हैं जिसमें से 550  आवेदन नगर निगम  उज्जैन में प्राप्त हुए हैं।  सभी आवेदनों का परीक्षण कर शीघ्र ही  अस्थाई पर्ची जारी की जाएगी। 


       जिले में  पर्चीविहीन छूटे हुए गरीबों का सत्यापन कर अस्थाई पात्रता पर्ची जारी की जा रही है, जिससे उनको उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त हो सके। अस्थाई पात्रता पर्ची प्राप्त करने के लिये आवेदन-पत्र नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायत में प्रस्तुत करना होंगे। हितग्राहियों की सुविधा के लिये आवेदन के प्रारूप उक्त संस्थाओं में उपलब्ध करवा दिये गये हैं। किसी भी तरह की कठिनाई होने पर आवेदक 0734-2510967 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


क्रमांक 1498​    एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ