Ticker

6/recent/ticker-posts

मेडिकल इमरजेंसी के अलावा घूमने वाले 32 व्यक्तियों के वाहन जप्त हुए, न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही छूटेंगे

 मेडिकल  इमरजेंसी के अलावा घूमने वाले 32 व्यक्तियों के वाहन जप्त हुए, न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही छूटेंगे 



उज्जैन 16 मई . आज 16 मई को मेडिकल इमरजेंसी के अलावा घूमने वाले लोगो के 32 वाहन जप्त  किये गए । जप्त वाहन न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही छूटेंगे । 


         उल्लेखनीय है कि  कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने गत दिवस  उज्जैन शहर के सभी इंसिडेंट कमांडर, नगर पुलिस अधीक्षक, कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि  जनता कर्फ्यू के दौरान  मेडिकल इमरजेंसी के अलावा   दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से घूमने वाले व्यक्तियों के वाहन मौके पर ही जप्त किए जाएं । उक्त जानकारी अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ