स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी द्वारा कोविड-19 डिस्ट्रिक्ट कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर का निरीक्षण किया गया
उज्जैन 17 मई। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को उज्जैन में कोविड-19 डिस्ट्रिक्ट कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती मौजूद थे। मंत्री डॉ.चौधरी ने कंट्रोल सेन्टर से कोरोना पॉजीटिव मरीज से वीडियो कॉल के माध्यम से कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि आपको किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी शिकायत तो नहीं है तथा कंट्रोल सेन्टर से नियमित रूप से उनसे सम्पर्क किया जाता है अथवा नहीं। इस पर पॉजीटिव मरीज ने मंत्री को बताया कि सेन्टर से नियमित रूप से दिन में दो बार उनका हालचाल फोन के माध्यम से पूछा जाता है और उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
क्रमांक 1551 अनिकेत/जोशी



0 टिप्पणियाँ