Ticker

6/recent/ticker-posts

अभी तक एक लाख 33 हजार 90 कोरोना मरीजों को मिली मेडिकल किट

 अभी तक एक लाख 33 हजार 90 कोरोना मरीजों को मिली मेडिकल किट 



      उज्जैन एक मई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार होम आइसोलेट कोरोना मरीजों को मेडिकल किटों का वितरण अनवरत जारी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि अभी तक 52 जिलों में एक लाख 33 हजार 90 मेडिकल किट वितरित की जा चुकी हैं।।


      मंत्री श्री सिंह  ने बताया  है कि  18 अप्रैल से 29 अप्रैल के मध्य नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक व होम डिलीवरी के माध्यम से एक लाख 33  हजार 90 मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने  जानकारी दी है कि  18 अप्रैल को 12 हजार 583, 19 अप्रैल को 16 हजार 914, 20 अप्रैल को 11 हजार 465, 21 अप्रैल को 10 हजार 327, 22 अप्रैल को 11 हजार 76,  23 अप्रैल को 11 हजार 17,  24 अप्रैल को 10 हजार 658, 25 अप्रैल को 9 हजार 497, 26 अप्रैल को 9 हजार 360, 27 अप्रैल को 9 हजार 705, 28 अप्रैल को 11 हजार 141 और 29 अप्रैल को 9 हजार 347 कोविड मरीजों को मेडिकल किट वितरित की गई हैं।           


क्रमांक 1407                                                                एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ