तराना के विधायक श्री परमार की अनुशंसा पर क्षेत्र में कोविड संक्रमण से बचाव और रोकथाम हेतु 4 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत
उज्जैन 12 मई। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये उज्जैन जिले को आवंटित राशि में से विधानसभा क्षेत्र तराना के विधायक श्री महेश परमार की अनुशंसा पर क्षेत्र में कोविड संक्रमण से निपटने, बचाव और रोकथाम के लिये 4 लाख 60 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें तराना के लिये 100 नग ऑक्सीजन सिलेण्डर प्रदाय किये जायेंगे।
क्रमांक 1505 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ