Ticker

6/recent/ticker-posts

अमलतास हॉस्पिटल में बेहतर उपचार से बहुत जल्द ही ठीक हो रहे हैं कोरोना पॉजिटिव मरीज

 अमलतास हॉस्पिटल में बेहतर उपचार से बहुत जल्द ही ठीक हो रहे हैं कोरोना पॉजिटिव मरीज 




उज्जैन 8 मई .कोरोनावायरस  से संक्रमित  रोगियों के बेहतर उपचार के लिए जिला प्रशासन द्वारा राज्य शासन के निर्देश पर देवास के अमलतास हॉस्पिटल में 150 ऑक्सीजन बेड व  30  आई सी यू बेड  अधिकृत किए गए हैं ।सभी बेड  उज्जैन के  मरीजों के लिए ही आरक्षित हैं ।गत दिवस जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  श्री अंकित अस्थाना ने  हॉस्पिटल का निरीक्षण कर उज्जैन के लिए प्रथक से तीसरी मंजिल पर पांच वार्ड तैयार करवाए गए।  जिनमें केवल उज्जैन के ही मरीजों को रखा जा रहा है। यहां पर मरीजों की बहुत ही अच्छे तरीके से देखभाल की जा रही है ।अच्छी साफ सफाई की व्यवस्था, भोजन  व उपचार की व्यवस्था के कारण यहां पर भर्ती मरीज बहुत जल्द ठीक हों कर अपने घर जा रहे हैं । आज उज्जैन की  नाका नंबर 5 निवासी श्रीमती शारदा बाई एवं अन्य मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सभी मरीजों ने एक स्वर में कहा कि यहां के उपचार व  व्यवस्थाएं अत्यंत उच्च कोटि की है और नर्सों एवं डॉक्टर के अच्छे  व्यवहार के  कारण ही वे शीघ्र ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ