Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपज्योति वेलफेयर सोसायटी ने चिकित्सा उपकरण भेंट किये

 दीपज्योति वेलफेयर सोसायटी ने चिकित्सा उपकरण भेंट किये



उज्जैन 07 मई। दीपज्योति वेलफेयर सोसायटी द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आव्हान पर ‘मैं कोरोना वालेंटियर दान’ की श्रेणी में प्रथम पंजीयन हुआ। सोसायटी द्वारा जिला पंचायत सीईओ श्री अंकित अस्थाना एवं जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सचिन शिंपी को चिकित्‍सा उपकरण भेंट किये गये, जो चिकित्सालय में जरूरतमंदो के काम आएगी। आगे भी इस अभियान में संस्था द्वारा चिकित्सा उपकरण की व्यवस्था की जायेगी। इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष श्री दीपक जैन, डायरेक्टर श्री राहुल पंड्या, श्री आशीष चौरसिया उपस्थित रहे।


क्रमांक 1463     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ