घोंसला में जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन,बेवजह घूमने वालों के बनाए चालान
![]() |
| बैरिकेडिंग कर लोगों को रोकता पुलिस प्रशासन |
□ सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे एवं पटवारी विजय जोशी ने मुख्य मार्गो पर संभाला मोर्चा
□ नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया बोले सोमवार से बाजार में भी की जाएगी सख्ती
घोंसला- रविवार को राघवी थाना पुलिस प्रशासन द्वारा घोंसला नगर में बेवजह घूमने एवं बिना मास्क पहने लोगों के चालान बनाए गए और दोबारा नहीं आने की हिदायत दी गई l थाना प्रभारी यूएस बोडाना ने बताया कि जनता कर्फ्यू (लॉकडाउन) लगा होने के बावजूद लोग घरों से निकल रहे हैं कोरोना संक्रमण का लोगों में बिल्कुल भी खौफ नजर नहीं आ रहा है इस हेतु जिला प्रशासन के सख्त आदेश मिले हैं जिस पर घोंसला समेत संपूर्ण थाना क्षेत्र में जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है l वही सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे ने संवाददाता को बताया कि रविवार को महाबली चौपाटी पर दिन भर सख्ती से पालन करवाया गया इस दौरान कई लोग बहाना बनाते नजर आए और कुछ लोग माफी मांगते हुए दोबारा लॉकडाउन में नहीं घूमने की बात कही हालांकि ग्राम पंचायत द्वारा चालानी कार्यवाही जरूर की गई l इस दौरान पटवारी विजय जोशी भी चौराहे पर खड़े होकर लोगों को सख्त लहजे में समझाइश देते हुए नजर आए l इस दौरान सहायक थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह अलावे, पटवारी विजय जोशी, ग्राम पंचायत सचिव शिवनारायण वर्मा ,सहायक सचिव कैलाश प्रजापत ,कोटवार गोविंद सिंह, सूरज गुजराती, आरक्षक बनवारी लाल यादव, रामचंद्र ,पंचायत कर्मी कमल नायक समेत ग्राम रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित थे l
Suresh dabi डिप्टी ब्यूरो चीफ जिला उज्जैन-9111283602

0 टिप्पणियाँ