Ticker

6/recent/ticker-posts

21 जून को एक दिन में एक लाख 6 हजार 457 टीके लगाये गये

 21 जून को एक दिन में एक लाख 6 हजार 457 टीके लगाये गये



उज्जैन 22 जून। 21 जून को आयोजित टीकाकरण महाअभियान में जिले में रिकार्ड स्थापित करते हुए 1 लाख 6 हजार 457 टीके लगाये गये। जिले में कुल 891 सत्र आयोजित किये गये। जिले में विकासखण्ड बड़नगर में 18 हजार 57, घट्टिया में 8 हजार 592, खाचरौद में 22 हजार 774, महिदपुर में 15 हजार 256, ताजपुर में 7 हजार 605, तराना में 11 हजार 850 व उज्जैन शहर में 22 हजार 323 टीके लगाये गये।


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.केसी परमार ने बताया कि जिले में 21 जून को 18 से 44 आयुवर्ग के 88 हजार 383 व्यक्तियों को फर्स्ट डोज, 81 व्यक्तियों को सेकंड डोज, 45 से 60 वर्ष की आयुवर्ग में 15 हजार 340 व्यक्तियों को फर्स्ट डोज तथा 1 हजार 532 व्यक्तियों को सेकंड डोज, सीनियर सिटीजन वर्ग में 834 व्यक्तियों को फर्स्ट डोज तथा 275 व्यक्तियों को सेकंड डोज दिया गया। इसी तरह हेल्थ केयर वर्कर समूह में 2 व्यक्तियों ने फर्स्ट डोज एवं 2 व्यक्तियों ने सेकंड डोज व फ्रंटलाइन वर्कर में 4 व्यक्तियों ने फर्स्ट एवं 4 ने सेकंड डोज लिया।


क्रमांक 1892    एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ