ग्राम डेंढिया व मेंढिया में आदर्श टीकाकरण केन्द्र स्थापित, वेक्सीन लगवाने वाले व्यक्तियों के लक्की ड्रॉ के माध्यम से पुरस्कार दिया जायेगा
उज्जैन 20 जून। उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 21 जून को होने वाले टीकाकरण के महाअभियान को लेकर अत्यधिक उत्साह है। अलग-अलग क्षेत्रों में आदर्श टीकाकरण केन्द्र बनाया जा रहे हैं और टभ्का लगवाने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिये लक्की ड्रॉ का आयोजन भी किया जा रहा है। उज्जैन जनपद के ग्राम डेंढिया एवं मेंढिया में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सावित्री नरेन्द्र पारेवाल ने अपने यहां अनूठी योजना प्रारम्भ करते हुए वेक्सीन लगवाने वाले सभी महिला एवं पुरूषों को लक्की ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुरस्कार में व्यक्तियों को प्रेशर कुकर, ओवन, टिफिन, घड़े एवं अन्य प्रकार के बर्तन लक्की ड्रॉ में खुलने पर दिये जायेंगे।
यहां पर टीकाकरण केन्द्र को आकर्षक गुब्बारों एवं सजावटी वस्तुओं से सजाया गया है तथा टीकाकरण के फायदे बताने वाले पोस्टर्स लगाये गये हैं। टीकाकरण केन्द्र पर इंट्री के लिये भव्य गेट का निर्माण किया गया है। सरपंच श्रीमती पोरवाल ने बताया कि यह सब कार्य उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के मार्गदर्शन में किया गया है।
क्रमांक 1876 एचएस शर्मा/जोशी



0 टिप्पणियाँ