जनअभियान परिषद के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
उज्जैन 21 जून। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के आव्हान पर मोक्षदायिनी माँ शिप्रा के तट पर वृक्षारोपण कर सभी को वैक्सीन लगवाने हेतु जन-जागरण अभियान प्रारम्भ किया गया। मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में जन-जागरण अभियान के वाहन को झंडा दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ के माध्यम से वार्डो में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन लगाने, सोशल डिसटेंसिग का पालन करने, मास्क पहनने, साबुन से बार बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जायेगा। प्रचार रथ रवाना करने के पूर्व राणोजी की छतरी में नीम, तुलसी, पीपल के पौधों का रोपण कर उनको संरक्षित करने का संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पं.रतलामी गुरु, पंडा समिति अध्यक्ष पं.मोहन गुरु, पं.योगेश हाड़ा, वार्ड 21 प्रभारी पं.यश जोशी, पं.वेदप्रकाश त्रिवेदी, पं.अमृतेश त्रिवेदी, पं.महेंद्र उपाध्याय, पं.गोपाल खटके, पं.ऋषभ त्रिवेदी, पं.अजय व्यास, पं.सोमेश जोशी, पं.निनाद काले सहित तीर्थ पुरोहितगण उपस्थित थे।
क्रमांक 1896 उज्जैनिया/जोशी


0 टिप्पणियाँ