Ticker

6/recent/ticker-posts

मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान अंतर्गत वेक्‍सीनेशन करवाया गया

 मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान अंतर्गत वेक्‍सीनेशन करवाया गया




 उज्जैन 23 जून। ''मैं कोरोना वॉलेंटियर'' अभियान अंतर्गत रामघाट पर जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोरोना वॉलेंटियर द्वारा घाट क्षेत्र में कार्यरत फोटोग्राफर, तैराक एवं परिवार के सदस्य व अन्य सेवा देने वाले कर्मचारियों को वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। श्री रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा अवन्तिकापुरी को जिम्मेदारी दी गई। इसके पश्चात वार्ड-21 के वेक्सीन सेंटर श्री स्वर्णकार धर्मशाला ढाबा रोड पर प्रथम चरण में करीब 22 सदस्यों को वेक्सीन लगवाया गया एवं अतिथियों द्वारा सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सचिन शिम्पी, वार्ड विधायक प्रतिनिधि पं.अरविंद उपाध्याय, वार्ड-21 प्रभारी पं.यश जोशी, तीर्थपुरोहित पं.योगेश हाड़ा, पं.गौरव उपाध्याय आदि उपस्थित थे।


क्रमांक 1906       उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ