नंदीहाल , गर्भगृह क्षेत्र तथा गृभगृह में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित
उज्जैन 5 जुलाई । कलेक्टर एवम अध्यक्ष श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति श्री आशीष सिंह ने आदेश जारी कर आगामी पर्वो के मद्देनजर श्री महाकालेश्वर मंदिर में गर्भ ग्रह, नंदीहाल एवं गर्भगृह क्षेत्र में आमजन का आवागमन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है ।उक्त क्षेत्र में मंदिर की पूजन व्यवस्था एवं मंदिर की आवश्यक व्यवस्थाओं के संचालन हेतु मंदिर के पुजारी , पुरोहित तथा कर्मचारी, अधिकारी के अतिरिक्त अन्य कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। यह जानकारी प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा दी गई।

0 टिप्पणियाँ