दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आयोजित हुआ उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम
उज्जैन 06 जुलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल ने बताया कि 19 जुलाई से 18 अगस्त 2021 तक प्रदेश के अन्य जिलो के साथ-साथ जिले में भी दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख रूप से होने वाली बीमारियों को सामुदायिक स्तर पर पहचान कर तुरन्त उसका प्रबंधन करना, ताकि बाल मृत्यु दर मे वांछित कमी लाई जा सके।
दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आज उन्मुखीकरण, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे श्री आशीष पुरोहित संभागीय समन्वयक न्यूट्रीशियन इन्टरनेशनल द्वारा सभी प्रतिभागी को दस्तक अभियान की रणनीति से अवगत कराया एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-01, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-02, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त खण्ड चिकित्साधिकारी, समस्त सी.डी.पी.ओ., जिला मीडिया अधिकारी, जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर, समस्त विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर, समस्त बी.ई.ई. उपस्थित थे।
क्रमांक 2074 एचएस शर्मा/जोशी


0 टिप्पणियाँ