Ticker

6/recent/ticker-posts

राज्यपाल श्री पटेल आज उज्जैन आगमन कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

 राज्यपाल श्री पटेल आज उज्जैन आगमन कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे



 उज्जैन 29 अगस्त। मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री मंगुभाई पटेल सोमवार 30 अगस्त को उज्जैन में आगमन कर यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल सुबह 9.45 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा उज्जैन हैलीपेड पहुंचेंगे तथा यहां से सर्किट हाऊस के लिये रवाना होंगे। राज्यपाल श्री पटेल सर्किट हाऊस से सुबह 10.05 बजे महाकालेश्वर मन्दिर के लिये रवाना होंगे। महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन और पूजन-अर्चन के पश्चात राज्यपाल प्रात: 10.25 बजे महर्षि सान्दीपनि आश्रम के लिये रवाना होंगे।


 सान्दीपनि आश्रम में प्रात: 10.40 बजे पहुंचकर राज्यपाल वहां दर्शन और पूजन-अर्चन करेंगे। इसके पश्चात प्रात: 11 बजे सान्दीपनि आश्रम से सर्किट हाऊस आयेंगे। इसके पश्चात पूर्वाह्न 11.30 बजे राज्यपाल श्री पटेल विक्रम कीर्ति मन्दिर में विक्रम विश्वविद्यालय के नये कोर्सेस के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात राज्यपाल दोपहर 12.40 बजे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 1.45 बजे राज्यपाल हैलीपेड के लिये रवाना होंगे।


क्रमांक 2638        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ