Ticker

6/recent/ticker-posts

महामहिम राज्यपाल श्री पटेल की अध्यक्षता में विक्रम विश्वविद्यालय में आज नवीन पाठ्यक्रमों का शुभारम्भ समारोह आयोजित होगा

 महामहिम राज्यपाल श्री पटेल की अध्यक्षता में विक्रम विश्वविद्यालय में आज नवीन पाठ्यक्रमों का शुभारम्भ समारोह आयोजित होगा



 उज्जैन 29 अगस्त। मध्य प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में सोमवार 30 अगस्त को विक्रम कीर्ति मन्दिर में पूर्वाह्न 11.30 बजे विक्रम विश्वविद्यालय के नवीन पाठ्यक्रमों का शुभारम्भ समारोह आयोजित किया जायेगा।


 विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.प्रशांत पौराणिक ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव होंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया और उज्जैन उत्तर के विधायक श्री पारस जैन शामिल होंगे। इस दौरान विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय द्वारा विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदाय किये जायेंगे।


 इस समारोह के दौरान कोविड-19 के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि वर्तमान सत्र में विश्वविद्यालय में 130 से अधिक नवीन पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये गये हैं, जिनमें पीजी, यूजी, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शामिल हैं। इनके सहित विक्रम विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रमों की संख्या 180 से अधिक हो गई है, जिनमें प्रवेश के लिये विद्यार्थी 14 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


क्रमांक 2637        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ