वर्णागम शिविर का शुभारम्भ, ‘चुनारशैली’ में होगा ऋतुसंहार का चित्रांकन
उज्जैन 27 अगस्त। पारम्परिक कला संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से कालिदास संस्कृत अकादमी म.प्र.संस्कृति परिषद् उज्जैन द्वारा प्रतिवर्ष वर्णागम शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष का आयोजन नगर पालिक निगम, देवास कलावीथिका एवं अभिरुचि ललित कला अकादमी देवास के सहयोग से स्थान पंचवटी, मीठा तालाब देवास में 28 अगस्त से 3 सितम्बर तक महाकवि कालिदास की रचना ‘ऋतुसंहार’ पर केन्द्रित चुनार शैली में किया जा रहा है। इस शिविर में उदयपुर से श्री ओमप्रकाश सोनी, श्री शरद भारती, श्री मनदीप शर्मा, जयपुर से श्री संजीव शर्मा, भीलवाड़ा से शरद सोनी, बिजोलिया से श्री राजेश सोनी एवं कोटा से श्री प्रमोद सोनी को आमंत्रित किया गया है।
कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ.सन्तोष पण्ड्या ने जानकारी देते हुए यह बताया कि शिविर का उद्घाटन 28 अगस्त को सायं 4 बजे कलेक्टर देवास श्री चन्द्रमौली शुक्ला तथा आयुक्त नगर पालिक निगम श्री विशालसिंह चौहान के आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
क्रमांक 2622 एचएस शर्मा/जोशी

0 टिप्पणियाँ