Ticker

6/recent/ticker-posts

500 किलोमीटर की दूरी तय कर विधायक रामलाल मालवीय पहुंचे ग्राम रलायता हैबत के ग्रामीणों के बीच

 500 किलोमीटर की दूरी तय कर विधायक रामलाल मालवीय पहुंचे ग्राम रलायता हैबत के ग्रामीणों के बीच

मौके पर समस्याओं का निदान किया, भजन संध्या का आनंद लिया, 5 लाख रुपए के सभा मंडप की स्वीकृति दी


जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता के लिए कितना तत्पर रहते हैं। इसकी बानगी रलायता हैबत में उस दौरान दिखाई दी जब भोपाल से 500 किलोमीटर की दूरी तय करके घटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल मालवीय ग्राम रलायता हैबत के ग्रामीणों के बीच बुधवार रात्रि 10:00 बजे के दरमियान पहुंचे। विधायक ने यहां पहुंचकर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया, वही भजन संध्या में कबीर भजनों का आनंद लिया। ग्राम के नाग देवता मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन संत कबीर सामाजिक उत्थान समिति के द्वारा किया गया था।


उज्जैन/घटिया। भजन हमें भगवान से जोड़ने का कार्य करते हैं, भजनों के माध्यम से हम परमात्मा से मिलते हैं, भजन ही भगवान का स्मरण करने का प्रमुख माध्यम है। यह बात विधायक रामलाल मालवीय ने मंच से कबीर भजन गायक नारायण सिंह सिसोदिया एवं उनकी मंडली का स्वागत करते हुए कही।

विधायक श्री मालवीय भजन गायक का स्वागत करते हुए l


विधायक श्री मालवीय ने गांव वालों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हर समय क्षेत्र की जनता के लिए तत्पर हूं जब भी मुझे याद किया जाएगा मैं आप लोगों के बीच उपस्थित हो जाऊंगा। इसके पूर्व विधायक श्री मालवीय का ग्राम रलायता हैबत में संत कबीर सामाजिक उत्थान समिति के तत्वावधान में जोरदार स्वागत हुआ।




भोपाल से सीधे पहुंचे रलायता हैवत


ग्राम रलायता हैबत में भजन संध्या का आयोजन कई दिन पहले हो चुका था उसी दौरान विधायक रामलाल मालवीय ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए स्वीकृति भी दी थी, किंतु एन वक्त पर विधायक श्री मालवीय को भोपाल जाना पड़ा। लेकिन गांव वालों की तैयारी एवं उत्साह को देखते हुए विधायक रामलाल मालवीय भोपाल से सीधे बुधवार रात्रि में 10:00 बजे के दरमियान ग्राम रलायता हैबत पहुंचे। विधायक श्री मालवीय के साथ इस दौरान ब्लॉक प्रवक्ता कांग्रेस प्रवक्ता हरलाल मालवीय, नंदकिशोर विश्वकर्मा रमेश चंद्र मकवाना तूफान सिंह पवार आईटी सेल प्रमुख अशोक परमार, विष्णु मालवीय भी थे।


भ्रमण कर समस्याओं को जाना


ग्राम के नाग देवता प्रांगण में चल रही कबीर भजन संध्या मैं सम्मिलित होने के पहले विधायक श्री मालवीय ने ग्राम का भ्रमण कर समस्याओं को जाना। संजय कुमार मालवीय, राधेश्याम मालवीय, गोपाल जी, भागीरथ जी, सोहन सिंह, दिनेश कुमार, कैलाश चंद्र एवं गांव के कई वरिष्ठ जनों ने विधायक श्री मालवीय को गांव की समस्याओं से अवगत करवाया विधायक श्री मालवीय गाड़ी से उतर कर गांव की गलियों में घूम कर मौके पर ही उन्होंने समस्याओं को जाना साथ ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।


मंदिर प्रांगण में हुआ जोरदार स्वागत


विधायक श्री मालवीय गांव की समस्याओं से रूबरू होकर सीधे नाग देवता मंदिर प्रांगण में चल रही कबीर भजन संध्या में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे। यहां पर संत कबीर सामाजिक उत्थान समिति के अध्यक्ष एवं चौपाल समाचार के संपादक राधेश्याम मालवीय, समिति के सचिव रामचंद्र मालवीय, भंवरलाल पंडा जी, दुला लाल मालवीय(अध्यापक), संजय कुमार मालवीय, मनोहर लाल मालवीय, दिनेश कुमार, निखिल मालवीय, दिलीप मालवीय एवं समिति के अन्य सदस्य गणों एवं गांव वालों ने विधायक श्री मालवीय का पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत किया।




स्वागत सत्कार के पश्चात विधायक श्री मालवीय ने यह बात मंच से कही उन्होंने कहा कि गांव वालों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए मैं हमेशा उपलब्ध हूं। विधायक श्री मालवीय ने संत कबीर सामाजिक उत्थान समिति की मांग पर सभा मंडप के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की।


यह उपस्थित रहे


भजन संध्या के दौरान नानूराम जी, पूनमचंद मालवीय, भवरलाल जी, दुला लाल सेक्रेटरी, सोहन सिंह, रामलाल जी, रामलाल डाबिया, अजब सिंह, रमेश चंद्र बोढ़ाना, योगेंद्र पंड्या, कप्तान सिंह, गोकुल प्रसाद मालवीय, श्याम सिंह, मेहरबान डाबिया, भंवर सिंह मकवाना, मनोहर पंड्या, चंदर लाल, गणेश मालवीय, राकेश मालवीय, विशाल मालवीय, बाबूलाल मालवीय, रणछोड़ लाल जी, बंटी मालवीय, कैलाश चंद्र टेलर, राम सिंह चौहान कालू सिंह राठौर सहित कई ग्रामवासी मौजूद थे।


Suresh dabi-9111283602

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ