विधायक श्री जैन के मुख्य आतिथ्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
उज्जैन 18 सितम्बर। गत दिवस स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ "आजादी का अमृत महोत्सव" के अवसर पर जैव विविधता नर्सरी में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक उज्जैन उत्तर श्री पारस जैन और विशिष्ट अतिथि श्री राजीव पाहवा उपस्थित थे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक उज्जैन वृत द्वारा की गई। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन स्टाफ उपस्थित था। मुख्य अतिथि श्री जैन द्वारा एक रुद्राक्ष का पौधा एवं उपस्थित कर्मचारियों द्वारा मिश्रित प्रजाति के 100 पौधों का रोपण किया गया एवं पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर दिए गए उद्बोधन एवं किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग के माध्यम से मौके पर दिखाया गया, जिसे उपस्थित समस्त अतिथियों अधिकारी कर्मचारियों द्वारा देखा गया ।
क्रमांक 2814 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ