संभागायुक्त ने देवास जिले के चिकित्सा अधिकारी डॉ.जावेद पटेल को निलम्बित किया
उज्जैन 16 सितम्बर। संभागायुक्त श्री संदीप यादव ने टीकाकरण महाअभियान के दौरान देवास जिले के चिकित्सा अधिकारी डॉ.जावेद पटेल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरासा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनकच्छ के निर्धारित कर्त्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने और शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। निलम्बन आदेश की प्रभावशीलता के दौरान डॉ.पटेल का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला देवास रहेगा।
क्रमांक 2794 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ