Ticker

6/recent/ticker-posts

संभाग में 4 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सघन बधियाकरण अभियान चलाया जायेगा

 संभाग में 4 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सघन बधियाकरण अभियान चलाया जायेगा


उज्जैन 02 अक्टूबर। संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी द्वारा जानकारी दी गई कि नस्ल सुधार कार्यक्रम को सफल बनाने की दृष्टि से निकृष्ट सांडों का बधियाकरण किया जाना जरूरी है। पशुपालन विभाग द्वारा बधियाकरण नियमित रूप से विभागीय संस्थाओं के माध्यम से किया जाता है, लेकिन इससे शत-प्रतिशत निकृष्ट सांडों का बधियाकरण नहीं हो पाता है। इसलिये पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संभाग के समस्त जिलों में निकृष्ट सांडों के बधियाकरण हेतु 4 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक बधियाकरण अभियान चलाया जायेगा। अभियान के प्रथम चरण में 4 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक गौशालाओं के निकृष्ट सांडों का बधियाकरण कार्य किया जायेगा तथा 8 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सभी निकृष्ट सांड चाहे वह पशुपालक के पास हों अथवा निराश्रित गोवंश में उपलब्ध हों, सभी का नि:शुल्क बधियाकरण विभागीय अमले के साथ गैर-विभागीय अमले के माध्यम से संभाग के समस्त जिलों में किया जायेगा।


क्रमांक 2975​​     अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ