Ticker

6/recent/ticker-posts

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला 4 अक्टूबर को

 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला 4 अक्टूबर को


उज्जैन 02 अक्टूबर। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ.आरसी जाटवा ने जानकारी दी कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार 4 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे सूर्यनारायण व्यास संकुल कालिदास अकादमी में किया जायेगा। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री अनिल फिरोजिया करेंगे और उज्जैन उत्तर के विधायक श्री पारस जैन व श्री विवेक जोशी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।


क्रमांक 2976​​     अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ