Ticker

6/recent/ticker-posts

सफलता की कहानी" नगर निगम द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है फिकल स्लच ट्रीटमेंट प्लांट

 "सफलता की कहानी" नगर निगम द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है फिकल स्लच ट्रीटमेंट प्लांट



उज्जैन 29 अक्टूबर। उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा सदावल और सुवासरा में एफएसटीपी (फिकल स्लच ट्रिटमेंट प्लांट) सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। सीवर मशीन द्वारा शहर से मल का कलेक्शन किया जाता है, जिसे प्लांट पर वैज्ञानिक पद्धति से प्रक्रिया के बाद 98 प्रतिशत वाटर में परिवर्तित किया जाता है। शेष दो प्रतिशत स्लच बन जाता है।


परिवर्तित पानी का उपयोग खेती कार्य एवं पेड़-पौधों को सिंचित करने में उपयोग में लाया जाता है एवं स्लच से जैविक खाद बनाई जाती है। उज्जैन शहर खुले में शौचमुक्त हो गया है। शहर के अन्तर्गत घरों से निकलने वाले मल का सही तरीके से निष्पादन किये जाने के उद्देश्य से प्लांट को स्थापित किया गया है। भारत सरकार के निर्देश अनुसार तीन साल में सेप्टिक टैंक को खाली करवाया जाना जरूरी है। उक्त दोनों स्थलों पर हाईब्रिड टेक्नालॉजी का प्लांट लगाया गया है। स्वच्छता मिशन के दूसरे चरण में सीवर के उचित निष्पादन पर भी जोर दिया गया है, जिस पर नगर निगम द्वारा पूर्व से ही सफलतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। नगर निगम के हैल्पलाइन नम्बर एवं यूएमसी सेवा एप्लीकेशन में भी सीवर को खाली करवाये जाने के लिये सेवाएं दी जा रही हैं। निश्चित अवधि में टैंक खाली करवाये जाने से बीमारियां नहीं होंगी तथा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा, साथ ही भूमिगत जल में भी सीवर का पानी नहीं जायेगा।


क्रमांक 3351        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ