Ticker

6/recent/ticker-posts

संभागायुक्त ने कार्योत्तर स्वीकृति की बैठक लेकर दिये आवश्यक निर्देश

 संभागायुक्त ने कार्योत्तर स्वीकृति की बैठक लेकर दिये आवश्यक निर्देश



उज्जैन 29 अक्टूबर। संभागायुक्त श्री संदीप यादव की अध्यक्षता में राज्य शासन के कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को शासन द्वारा दी गई मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में कराये गये उपचार की कार्योत्तर स्वीकृति के प्राप्त प्रकरणों के निराकरण के सम्बन्ध में बैठक लेकर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में 188 प्रकरण निराकरण हेतु प्रस्तुत किये गये थे। इनमें से अधिकांश प्रकरणों का निराकरण किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त संचालक डॉ.लक्ष्मी बघेल, कोष एवं लेखा की संयुक्त संचालक श्री सुषमा ठाकुर, महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय इन्दौर के डॉ.भटनागर, सिविल सर्जन डॉ.पीएन वर्मा, नोडल अधिकारी डॉ.डीके तिवारी उपस्थित थे।


क्रमांक 3360                                                                उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ