बाढ़ नियंत्रण की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आज
उज्जैन 02 जून। एडीएम द्वारा जानकारी दी गई कि वर्षा ऋतु में बाढ़ और आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में गुरूवार 3 जून को प्रात: 11 बजे सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बाढ़ और आपदा प्रबंधन की जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।
क्रमांक 1705 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ