"सफलता की कहानी" प्लास्टिक लाइनिंग कर पहाड़ी क्षेत्र में पानी का संग्रहण किया कृषक कैलाशचन्द्र ने
उज्जैन 20 अक्टूबर। तराना विकास खण्ड के ग्राम कपेली में रहने वाले किसान श्री कैलाशचन्द्र पाटीदार की कृषि भूमि पहाड़ी क्षेत्र के पास में स्थित थी। वहां पानी की कमी होने से वे उद्यानिकी खेती करने में असमर्थ थे। इसके बाद कैलाशचन्द्र ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में 0.5 हेक्टेयर में तालाब का निर्माण कर प्लास्टिक लाइनिंग कर पानी का संग्रहण किया। संग्रहित जल से उनके द्वारा आलू, लहसुन, प्याज एवं सब्जी लगाई गई। इसमें उन्होंने ड्रीप और मिनी स्प्रिंकलर का उपयोग कर उद्यानिकी फसलों का उत्पादन किया। उन्हें इस फसल के रकबे चार हेक्टेयर में लगभग साढ़े सात लाख रुपये राशि का शुद्ध लाभ हुआ।
क्रमांक 3208 अनिकेत/जोशी
0 टिप्पणियाँ