Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल माकड़ोन प्रखंड ने बांग्लादेश का पुतला फूंका

 विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल माकड़ोन प्रखंड ने बांग्लादेश का पुतला फूंका

माकड़ोन प्रखंड द्वारा थाना अधिकारी को ज्ञापन सोते हुए


एसके न्यूज़ नेटवर्क उज्जैन/माकड़ोन-विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल माकड़ोन प्रखंड द्वारा बुधवार को बांग्लादेश का पुतला दहन किया गया l इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया l ज्ञापन में बताया गया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना हिंदुओं पर अत्याचार को रोकने में असफल रही है l बांग्लादेश के 22 जिलों में हिंदुओं की हत्या दुष्कर्म जैसी घटनाएं घटित हो रही है l डेढ़ सौ से ज्यादा दुर्गा पांडाल अपवित्र कर छतिग्रस्त कर दिए गए हैं l आतंकवादियों के ऊपर वहां की सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है l विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल माकड़ोन प्रखंड ने ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से मांग की है कि वह बांग्लादेश में हस्तक्षेप कर हिंदुओं पर अत्याचार को रोका जाए l इस दौरान विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल माकड़ोन प्रखंड के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे l

कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया l

समाचार एवं विज्ञापन हेतुु संपर्क- सुरेश डाबी, डिप्टी ब्यूरो चीफ जिला उज्जैन-9111283602



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ