"सफलता की कहानी" फरियाली खिचड़ी का ठेला लगाकर जीवन यापन कर रहे जयप्रकाश के जीवन में पुन: आशा की किरण जगी
उज्जैन 21 अक्टूबर। उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में अंबेडकर प्रतिमा के पास फरियाली खिचड़ी का ठेला संचालित करने वाले जयप्रकाश तिवारी जैसे-तैसे अपना जीवन यापन कर रहे थे, किन्तु कोरोनाकाल में उनके ऊपर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। ठेला नहीं लगने से आर्थिक स्थिति खराब हो गई। लॉकडाउन की स्थिति ने उन्हें सड़क पर ला दिया। प्रचार-प्रसार माध्यम से उन्हें पता लगा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उन्हें कुछ आर्थिक सहायता मिल सकती है। जयप्रकाश ने नगर निगम से सम्पर्क किया, आवेदन-पत्र लगाया और उन्हें 10 हजार रुपये की ऋण राशि बिना ब्याज के प्राप्त हो गई। इस छोटी-सी राशि से उन्होंने अपना व्यवसाय पुनर्जीवित कर लिया है। वे प्रति तिमाही में मासिक किश्त भी चुका रहे हैं और जीवन यापन भी कर रहे हैं।
क्रमांक 3214 एचएस शर्मा/जोशी
0 टिप्पणियाँ