Ticker

6/recent/ticker-posts

सफलता की कहानी"

 "सफलता की कहानी"




उज्जैन 21 अक्टूबर। तराना में लगातार गायों की बढ़ती हुई संख्या और  रास्ते पर उनको छोड़ जाने के कारण लगातार दुर्घटनाएं बढ़ने की  समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए तराना नगर वासियों द्वारा प्रशासन के प्रोत्साहित किए जाने पर जन सहयोग से गौशाला निर्माण का बीड़ा उठाया और उस दिशा में तत्काल ₹500000 एकत्रित किए। उक्त गौशाला हेतु किसी प्रकार शासकीय सहयोग नहीं है क्योंकि तराना नगर के निवासियों द्वारा स्वयं ही आगे बढ़कर गायों के लिए गौशाला खोलने  का बीड़ा उठाया. तराना के थाना प्रभारी संजय मंडलोई एवं तहसीलदार तराना दिलीप कुमार वर्मा के प्रयासों से गौशाला निर्माण और उसके पंजीयन की दिशा में कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. तिलकेश्वर महादेव मंदिर में इस कार्य हेतु एक मीटिंग का आयोजन किया गया और मीटिंग में तत्काल विभिन्न समाजसेवी आगे आए उसमें मेडिकल किराना खाद बीज के व्यापारी एसोसिएशन नगर के संभ्रांत गणमान्य नागरिक और स्वयं प्रशासकीय अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर राशि दान में दी जिससे आज गौशाला का भूमि पूजन किया जाकर गौशाला निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस गौशाला का निर्माण नियमन और संचालन बिना किसी शासकीय मदद के किया जाएगा... तराना अनुभाग आज तराना में गौशाला का भूमि पूजन प्रारंभ कर उक्त गौशाला पर तार फेंसिंग की शुरुआत कर दी गई है और यह समस्त कार्य जन सहयोग के माध्यम से हो रहा है


क्रमांक 3221        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ