कृषि विभाग के 2 अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई
उज्जैन 30 नवम्बर। कृषि विभाग के दो अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। विकासखंड घटिया के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बी एल मंडोर एवं उज्जैन विकासखंड से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री मदनलाल गायकवाड अधिवार्षिकी पूर्ण कर 30 नवम्बर को सेवा निवृत्त हो गये। कृषि विभाग के उप संचालक ने सभी सेवा निवृत्त हुए अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने सेवा निवृत्त हुए सेवक अपने अनुभव अपने दूसरे साथियों को दें।
विदाई का कार्यक्रम सुराना पैलेस होटल पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी उप संचालक कृषि श्री आर पी एस नायक , अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री बीएस अर्गल ,सहायक संचालक कृषि श्री कमलेश राठौर साहब ,श्री जीएस मुवेल ,श्री नरेश मीणा, श्रीमती विनीता राय ,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सुबोध पाठक, मध्य प्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री मनोहर गिरी , जिलाध्यक्ष श्री लाल सिंह पंड्या श्री नरेंद्र पाटीदार श्री एनआर गोठी , श्री बीएल नगांवा, श्री नवीन दुबे राजेश चौहान बीटीएम श्री अंकुश गुप्ता बीटीएम ,श्री अविनाश जी गुजराती श्रीमती रेखा सिंह श्रीमती स्वाति मालवीय, श्रीमती आशा गोयल, राहुल पारेगी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी साथी श्री यज्ञेश शर्मा द्वारा किया गया । आभार श्री नरेंद्र पाटीदार द्वारा व्यक्त किया गया।
क्रमांक 3698 उज्जैनिया/जोशी
0 टिप्पणियाँ