Ticker

6/recent/ticker-posts

नापतौल विभाग द्वारा तौलकांटों की जांच

 नापतौल विभाग द्वारा तौलकांटों की जांच



 उज्जैन 30 नवम्बर। नापतौल विभाग के निरीक्षक ने जानकारी दी कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर विभाग द्वारा संयुक्त जांच दल के साथ कृषि उपज मंडी तराना के आसपास स्थित कुछ अनाज विक्रेताओं के नापतौल उपकरणों की जांच की गई। इसमें राजेश पिता मदनलाल, नन्दकिशोर पिता शंकरलाल बघेरा तराना, पवन कुमार पिता मोहनलाल परमार, शिवनारायण पिता देवीलाल, जितेन्द्र पिता श्यामलाल, तुलजा ट्रेडर्स, विजय बल्दवा डाक बंगला रोड और ज्योति ट्रेडर्स जगदीश जायसवाल अनाज व्यापारियों के नापतौल उपकरणों की जांच की गई। इनके तौल उपकरण नियमानुसार सही पाये गये।


 तराना के डाक बंगला रोड स्थित मेसर्स जय श्रीराम ट्रेडर्स के तौलकांटे नियमानुसार सही नहीं पाये गये। अत: उक्त के विरूद्ध अभियोजन की कार्यवाही की गई। जांच दल में निरीक्षक श्री संजय पाटणकर, श्रीमती दीपशिखा नागले एवं कृषि उपज मंडी तराना के अधिकारी भी सम्मिलित थे।


क्रमांक 3686        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ