Ticker

6/recent/ticker-posts

रूनिजा में कोरोना वॉलेंटियर प्रमाण-पत्र वितरण आयोजित

 रूनिजा में कोरोना वॉलेंटियर प्रमाण-पत्र वितरण आयोजित




 उज्जैन 30 नवम्बर। ग्राम पंचायत रूनिजा में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की अंकसूची, डिग्री और मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय ने कहा कि सद्संकल्प के साथ जब कोई कार्य प्रारम्भ होता है तो प्रारम्भिक रूप में उपेक्षा, फिर विरोध और फिर संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर सहयोग मिलता है। हमें अपने आप में संकल्प जागृत करना होगा, जो हमारी प्रेरणा बनेगा। भारत ही नहीं समूचा विश्व आज नये परिवर्तन के दौर में है। पुरानी मान्यताएं दूर हो रही हैं। नये समाज का निर्माण हो रहा है। ऐसे दौर में कोई भ्रम में न आये यह चुनौती हमारे सामने है।


 श्री उपाध्याय ने कहा कि जनअभियान परिषद के माध्यम से स्वावलम्बन और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ते हुए समृद्ध राष्ट्र की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनअभियान परिषद के महानिदेशक श्री बीआर नायडु द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में समिति और छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें ऐसे व्यक्ति का निर्माण करना है, जो देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।


 कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा सलाहकार परिषद श्री राजपालसिंह राठौर, जनअभियान परिषद संभाग समन्वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक श्री सचिन शिंपी ने जनअभियान परिषद के कार्य और समाज में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्री कुलदीपसिंह राठौर ने दिया। संचालन श्री अजय पंड्या और आभार प्रदर्शन जनअभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक श्रीमती रेणुका श्रोत्रिय ने किया।


क्रमांक 3685        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ