ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने ग्राम मगरिया में किया बोरी बंधान
उज्जैन 24 नवम्बर। म.प्र. जनअभियान परिषद विकासखण्ड उज्जैन सेक्टर पंथपिपलई की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम मगरिया द्वारा जल संरक्षण अभियान अंतर्गत बोरी बंधान किया। प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सुनील रावल ने बताया समिति सन 2014 से ही जनअभियान परिषद के साथ ग्राम विकास के कार्यो में अपनी सहभागिता दे रही है एवं आगे भी इसी प्रकार समाज के विकास के लिए विभिन्न विषयों पर कार्य करती रहेगी। जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक अरुण व्यास के मार्गदर्शन में समिति द्वारा मोर कूंचा क्षेत्र में 23 बोरियों का बोरी बंधान किया गया है। ब्लॉक समन्वयक द्वारा ग्राम में जल संरचनाओं को जीवित करने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से छोटी-छोटी गतिविधियां कर जैसे बोरी बंधान, पुराने कुए बावड़ियों की साफ सफाई, जल स्रोतों को पुनर्जीवित समय-समय पर करते रहना चाहिए। इसी माध्यम से जलस्तर बना रहेगा। इसी तारतम्य में ग्राम में श्रमदान से बोरी बंधान का कार्य किया गया। इस कार्य में समिति एवं ग्रामीण सुनिल रावल, सरपंच प्रतिनिधि संदीप अंजना, रामु प्रजापत, तोलाराम वानिया, संतोष शर्मा, नरेंद्र रावल, विनोद रावल ने श्रमदान किया।
क्रमांक 3628 एचएस शर्मा/जोशी
0 टिप्पणियाँ