जिले में यूरिया की कमी नहीं
उज्जैन 23 नवम्बर । जिले में अब तक 13775 मैट्रिक टन यूरिया समितियों के माध्यम से कृषकों को वितरित किया जा चुका है एवं 22 नवम्बर एवं 23 नवंबर को जिले के रेक पॉइंट पर इफ़को एवम कृभको से भी प्राप्त लगभग 3700 मेट्रिक टन यूरिया का वितरण समितियों के माध्यम से कराया जाएगा। कृषकों से अनुरोध है कि वे यूरिया आपूर्ति हेतु निश्चित रहे। जिले में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहेगी। यह जानकारी जिला अधिकारी श्री विवेक तिवारी द्वारा दी गई।
0 टिप्पणियाँ