कलेक्टर ने नये कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया, समय-सीमा में शेष कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश
उज्जैन 23 नवम्बर। कोठी पैलेस के निकट नये कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। नये कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य का सिविल वर्क आगामी एक माह में पूरा हो जायेगा। साथ ही लिफ्ट एवं फर्नीचर का कार्य भी होना है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज नये कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट भवन के शेष कार्य समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। उन्होंने लिफ्ट व फर्नीचर के कार्यों में भी तेजी लाने के लिये कहा है। निरीक्षण के दौरान पीआईयू के कार्यपालन यंत्री श्री जतिन सिंह चुंडावत एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
क्रमांक 3607 एचएस शर्मा/जोशी
0 टिप्पणियाँ